मुफस्सिल : अधिक शराब पीने से युवक की मौत
चाईबासा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में नहर कॉलोनी के पास 35 वर्षीय माना टोप्पो का शव बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है कि उसकी मौत अधिक शराब पीने के कारण हुई। माना तीन दिन पहले घर से काम करने के लिए निकला था और वापस नहीं आया। उसके छोटे बेटे और पत्नी की हाल में मृत्यु के कारण वह शराब का सेवन कर रहा था।

चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत नहर कॉलोनी के पास से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक 35 वर्षीय माना टोप्पो मुफस्सिल थाना अंतर्गत मोचीसाईं का रहने वाला है। परिजनों का कहना है कि अधिक शराब पीने के कारण ही माना की मौत हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक तीन दिन पहले घर में यह कहकर निकला था कि वह काम करने के लिए जोड़ा जा रहा है। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। रविवार को सुबह नरसनडा के मुंडा ने मोचीसाईं आकर बताया कि किसी व्यक्ति का शव नहर कॉलोनी के पास एक खेत में मरा पड़ा है।
सूचना पाते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और माना टोप्पो के रूप में पहचान की। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को घटना स्थल से उठाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक की पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद वह शराब का सेवन करने लगा। शराब पीकर जहां-तहां सो जाता था। उसका एक चार साल का बेटा है, जो उसके बड़े भाई के घर में रहता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


