फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

मझगांव थाना कांड संख्या-14/22 के अभियुक्त शहाबुद्दीन के खिलाफ चाईबासा न्यायालय से इश्तेहार जारी किया गया। पुलिस ने उसके गांव में ढोल बजाकर इश्तेहार तामिला किया और उसे आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। अगर वह न्यायालय में नहीं आया तो उसके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

फरार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

मझगांव,संवाददाता। मझगांव थाना कांड संख्या-14/22 के प्राथमिकी अभियुक्त शहाबुद्दीन, पिता-अब्दुल लतीफ, पता-ग्राम,चोटकालिया, थाना-जंगीपुर टीओपी, (रघुनाथगंज थाना), जिला-मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के विरुद्ध पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा न्यायालय के एंजेलिना नीलम मारकी के न्यायालय से निर्गत अभियुक्त के विरुद्ध इश्तेहार चिपकाया गया। मझगांव थाना एएसआई इब्नेसार अहमद खान पुलिस बल के साथ अभियुक्त के गांव में जाकर विधिवत ढोल बजाकर इश्तेहार तामिला किया। अभियुक्त को संदेश दिया कि अभियुक्त जल्द से जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दे, वरना उसके विरुद्ध कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।