Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsPolice Destroy Narcotics in Chaibasa Promotes Drug-Free Society
लतरसिका गांव में नशीले पदार्थों को किया नष्ट

लतरसिका गांव में नशीले पदार्थों को किया नष्ट

संक्षेप:

चाईबासा के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत लतरसिका गांव में पुलिस ने थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में नशीले पदार्थों को विधिवत नष्ट किया। यह कदम नशा मुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विनोद कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Feb 10, 2026 02:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा। मुफ्फसिल थाना अंतर्गत लतरसिका गांव में थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा जब्त किए गए नशीले पदार्थों को विधिवत रूप से नष्ट किया गया। यह कार्रवाई नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में सभी नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नशीली पदार्थों को नष्ट किया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें