Chaibasa News: हथकड़ी-रस्सी के बावजूद थाने से फरार आरोपी 72 घंटे में दोबारा गिरफ्तार
Chaibasa News: किरीबुरू क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं के संदर्भ में पुलिस ने अफताब खान उर्फ टेंगर को गिरफ्तार किया। वह 29 सितंबर को पूछताछ के दौरान थाने से फरार हो गया था। पुलिस ने विशेष छापामारी दल का गठन कर उसे 72 घंटे के भीतर फिर से गिरफ्तार किया। चोरी के मामलों में उसकी भूमिका की जांच जारी है।
Chaibasa News: किरीबुरू। किरीबुरू क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस के निशाने पर आए अफताब खान उर्फ टेंगर की थाने से फरार होने की घटना ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। हालांकि पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 29 सितंबर को पूछताछ के लिए अफताब को थाना लाया गया था। गिरफ्तारी प्रक्रिया के दौरान पुलिस ने उसके हाथ में हथकड़ी लगाने के साथ रस्सी भी बांधी थी, इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार हो गया।चाईबासा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ किरीबुरू के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
टीम ने लगातार छापेमारी करते हुए 72 घंटे के भीतर अफताब को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर टूटी हथकड़ी, कटा हुआ रस्सा एवं करीब 2.5 फीट लंबा लोहे का सब्बल बरामद किया गया है।अफताब का नाम सेल अधिकारी राहुल यादव के आवास पर हुई बड़ी चोरी के मामले में भी सामने आया था, जिसमें लाखों रुपये के आभूषण, लैपटॉप एवं मोबाइल चोरी हुए थे। पुलिस अब पुराने मामलों की कड़ियां जोड़ने तथा उसके साथियों की पहचान करने में जुटी है।

