
टोन्टो : टावर से बैटरी चोरी में तीन गिरफ्तार
जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र में एयरटेल टावर से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से चोरी की गई 24 बैटरियां और पिकअप वैन बरामद की गई हैं। विशेष छापेमारी दल ने...
जगन्नाथपुर संवाददाता। जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र में एयरटेल टावर से बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी में प्रयुक्त पिकअप वैन और टावर की 24 बैटरियां बरामद की गई हैं। क्या है मामला : शनिवार की रात करीब 8 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि रुतागुट्र स्थित नवनिर्मित एयरटेल टावर का ताला तोड़कर कुछ अज्ञात लोग बैटरी चोरी कर पिकअप वैन से भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई। उनके निर्देश पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राफाएल मुर्मू के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया।

रविवार शाम 4 बजे सेरेंगसिया घाटी के पास पुलिस टीम ने एंटी-क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान चेकिंग में टीम ने तीनों अभियुक्तों को चोरी की गई 24 बैटरियों और पिकअप वैन के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इनकी हुई गिरफ्तारी : मुकेश कुमार झा, थाना रोसड़ा, जिला समस्तीपुर (बिहार), चितरंजन कुमार (चालक), शाहजहांपुर, थाना विक्रम, जिला पटना (बिहार), शत्रुघ्न पासवान,थाना नुत्सराय, जिला नालंदा (बिहार)। छापेमारी दल में अनु पुपदा राफाएल मुर्मू (जगन्नाथपुर),पुअनि सुकुमार हेम्ब्रम (थाना प्रभारी, टोन्टो),पुअनि नितीश कुमार (थाना प्रभारी, गुवा), पुअनि राजीन रंजन मिश्रा (टोन्टो थाना), पुअनि रणधीर कुमार (टोन्टो थाना), सअनि बसंत कुमार प्रधान (टोन्टो थाना), हवलदार अशोक झा एवं रतिया उरांव (टोन्टो थाना रिजर्व गार्ड) थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


