चोरी की बाइक के साथ आरोरी गिरफ्तार,गया जेल

Feb 06, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

गुवा, बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया। 30 जनवरी को संपूर्णा चौधरी की मोटरसाइकिल चुराई गई थी। 3 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने 4 फरवरी को 24 वर्षीय बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और अब उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

चोरी की बाइक के साथ आरोरी गिरफ्तार,गया जेल

गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से बीते 30 जनवरी की रात अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल की चोरी कर ली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला, तब पीड़ित ने 3 फरवरी को बड़ाजामदा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के क्रम में 4 फरवरी को पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी 24 वर्षीय बलबीर सिंह उर्फ गोरा सिंह, पिता त्रिलोचन सिंह को बड़बिल न्यू मार्केट वार्ड संख्या 9 से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।