PM Modi s Mann Ki Baat Inspires BJP Workers in Chaibasa भाजपाई ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात , Chaibasa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsPM Modi s Mann Ki Baat Inspires BJP Workers in Chaibasa

भाजपाई ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

चाईबासा में गुट्टुसाईं हिलटॉप मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सुना और प्रभावित हुए। इसके बाद सदस्यता अभियान 2024 में 32 नए...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाMon, 30 Dec 2024 01:42 AM
share Share
Follow Us on
भाजपाई ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

चाईबासा। गुट्टुसाईं हिलटॉप मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम बूथ के अध्यक्षो एवं कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनकर कार्यकर्ता काफी प्रभावित हुए। उनके द्वारा मन की बात के माध्यम से समाज में अलग पहचान बनाने वाले व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यों का विश्लेषण करते हुए समाज के लोगों को उसकी जानकारी मिलती है। यह मन की बात का विशेष विशेषता है। कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन महापर्व सदस्यता अभियान 2024 में भाग लिया और 32 नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा गया और सदस्यता दिया गया। पुराने कार्यकर्ताओं का पुनः सदस्यता सत्यापन ऑनलाइन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री प्रताप कटियार महतो, शक्ति केंद्र प्रभारी अनूप प्रसाद, युवा मोर्चा जिला मंत्री राकेश पोद्दार सम्मिलित हुए। जिसमें अमोल विश्वकर्मा, संजय राम, तुरी रूपेश गोप, विकास खंडाईत, मानसिंह दास, प्रकाश कायम, नेपाली गोप, अजीत सिंह गोप, विमल सामद, मोहित खंन्डाईत, बीरांची हिसार, विदेशी गोप, बुच्चु दास मुख्य रूप से सम्मिलित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।