Chaibasa News: विजयवर्गीय वैश्य सभा एवं महिला मंडल ने किया पौधारोपण
Chaibasa News: चाईबासा में विजयवर्गीय वैश्य सभा एवं महिला मंडल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। सदस्यों ने अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।
Chaibasa News: चाईबासा। चाईबासा विजयवर्गीय वैश्य सभा एवं विजयवर्गीय महिला मंडल द्वारा चाईबासा पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा समाज में वृक्षारोपण के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक विजयवर्गीय, राजू विजयवर्गीय, आलोक गुप्ता, कोमल विजय, रेणु विजय, सुनीता विजय, बबली विजय, पुष्पा विजय, हेमा विजय, किरण गुप्ता, ज्योति विजय एवं नीतू विजय उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


