फुटपाथ संघ अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
फुटपाथ संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र साह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाTue, 11 Sep 2018 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें
फुटपाथ संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र साह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। नई कमेटी का गठन चुनाव के द्वारा किया जाएगा। वहीं 10 सदस्य पदाधिकारी जिन्होंने संघ के विरूद्ध कार्य किया था, सत्यता पाने पर सभी को बर्खास्त किया गया। इस आशय का निर्णय संघ की बैठक में लिया गया। बैठक में धर्मेंद साह ने अपने कार्यकाल का पूरा हिसाब-ब्यौरा दिया। बैठक में कहा गया कि चुनाव में सभी सदस्यों को चुनाव लड़ने का अधिकार रहेगा। चुनाव जल्द ही नगर पर्षद के पदाधिकारी की निगरानी में होगा। इस बाबत नप कार्यपालक को पत्र सौंपा गया है।