बच्चों को स्कूल भेजकर बनाएं स्मार्ट

Dec 25, 2025 02:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा के नीमडीह स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति के महत्व पर जोर दिया। नियमित स्कूल आने से बच्चे शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेकर स्मार्ट बन रहे हैं। बैठक में अभिभावकों को बच्चों के विकास के लिए विभाग द्वारा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी दी गई।

बच्चों को स्कूल भेजकर बनाएं स्मार्ट

चाईबासा, संवाददाता। सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में अभिभावक -शिक्षक बैठक बुलाई गई। बैठक में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर बल दिया गया। प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम ने कहा कि नियमित आने वाले बच्चे विद्यालय की हर गतिविधि से रुबरु होंगे और अपने आपको स्मार्ट एवं सक्रिय बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां बढ़ी हैं। नियमित स्कूल आने वाले बच्चे इन गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर अपडेट हो रहे हैं। बच्चे सामान्य ज्ञान की जानकारी एवं हिंदी व अंग्रेजी पाठ धाराप्रवाह करने लगे हैं। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं।यह

सभी व्यवहार नियमित स्कूल आने का नतीजा है। बैठक में हर कक्षा के विद्यार्थियों ने हिंदी व अंग्रेजी के पाठ पढ़कर सुनाया। बैठक में अभिभावकों को जानकारी दी गई कि बच्चों की शैक्षणिक विकास के लिए विभाग की ओर से विभिन्न संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके माध्यम से बच्चे शारीरिक एवं मानसिक रूप से क्षमतावान बन रहे हैं। लिहाजा बच्चों को स्कूल से जोड़े रखने का हर संभव प्रयास करें। बैठक में काफी संख्या में अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे। इससे पूर्व अभिभावकों का शिक्षक एवं बच्चों द्वारा बैंड की धुन पर सामूहिक रुप ताली बजाकर स्वागत किया गया।बैठक में शिक्षक सुशील कुमार सरदार,शिक्षिकाएं एलिक बेक, कल्पना गोराई,सुकांति गोप, गंगाराम लागुरी व अभिभावकों में कैलाश बारी,बसंती कालुंडिया,रुपसिंह बारी,सुरेश चंद्र तुबिड,मंगल सिंह बारी, मिथलेश गोप,रंजन कालुंडिया, जगरनाथ गोप,मनीषा गोप,मालावंती तांती,गीता गोप,गोरवारी गोप,गीता माई बारी,सीता तामसोय,शुरु मुंदुईया आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;