कराटे समर कैंप का समापन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चाईबासाचाईबासा में जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा एक दिवसीय कराटे समर कैंप का आयोजन किया गया। संत जेवियर स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कैंप में झारखंड के तीन जिलों के लगभग 120 कराटेकार शामिल हुए। कार्यक्रम में कई सेंसाई और प्रशिक्षकों ने सहयोग किया।

चाईबासा। जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा एक दिवसीय कराटे समर कैंप का आयोजन संत जेवियर स्कूल ऑडिटोरियम हॉल में रविवार को किया गया। कैंप को जेकेएआई झारखंड चाईबासा ब्रांच द्वारा आयोजित की गई। इस समर कैंप में जेकेएआई झारखंड के पंजीकृत पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां के लगभग 120 कराटेकार शामिल हुए। आयोजन में सेंसाई पंकज कुमार सिंह, निरंजन कुमार दास,मानसिंह बांनरा,देवाशीष प्रसाद खनंडाईत, सरस्वती तीयू, अंशु विश्वकर्मा,आयुष सरदार एवं अथर्व भगत ने सहयोग प्रदान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


