आज से भारी वाहनों का परिचालन कराया जाएगा बंद

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

नोवामुंडी कॉलेज परिवार ने मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन की घोषणा की है। यह आंदोलन 12 मई के बाद शुरू होगा। कॉलेज की व्याख्याता की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद यह निर्णय लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण छात्रों की सुरक्षा को खतरा है।

आज से भारी वाहनों का परिचालन कराया जाएगा बंद

नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज के पास संभावित सड़क दुर्घटना को ध्यान में रखते हुए मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग को लेकर कॉलेज परिवार की ओर से बारह मई के बाद मुख्य सड़क पर चलने वाले भारी वाहनों के विरोध में अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू होगा। आंदोलन के दौरान यात्री बस सेवा, छोटी वाहनों के अलावा आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को मुक्त रखा जाएगा। इसके लिए बारह मई के दिन छवीं सेमेस्टर परीक्षा खत्म होने के बाद तिथि होगी। नोवामुंडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोजीत विश्वास ने बताया कि नोवामुंडी कॉलेज की व्यख्याता प्रतिभा टीकारामजी सोमकुवंर की 20 फरवरी को कॉलेज से स्कूटी से सवार होकर घर लौटने के दौरान डीवीसी टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय के निकट जोजो कैंप जाने वाले चौक के पास भारी वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई थी।

नोवामुंडी कॉलेज परिवार की ओर से शांतिपूर्ण माहौल में 24 फरवरी को जुलूस की शक्ल में नोवामुंडी थाने पहुंचकर दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर वाहन चालक की गिरफ्तार करने के अलावा नोवामुंडी कालेज मेन गेट के निकट सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज खुलने के एक घंटा पहले और एक घंटा बाद नो एंट्री लागू करने तथा कॉलेज के समीप मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग रखी गई थी।इसके पहले 23 मार्च को इस बावत में जगन्नाथपुर एसडीओ को भी आवेदन देकर अवगत कराया गया था। जिले के उपायुक्त को भी पत्र प्रेषित किया गया था। जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु को भी 21 मार्च के दिन ज्ञापन की प्रति भेज कर जानकारी दी गई थी। प्राचार्य ने बताया कि सड़क दुर्घटना का तीन माह बीत गया है। फिर भी कॉलेज गेट के निकट संभावित दुर्घटना क्षेत्र पर नो एंट्री और स्पीड ब्रेकर निर्माण को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी गंभीर नहीं है। इससे सड़क दुर्घटना की संभवना और अधिक बढ़ गई है। नोवामुंडी पुलिस ने जुलूस के दिन दस दिनों के भीतर उनकी मांगों पर अमल करने का आश्वासन दिया था। समय बीतने के साथ मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। बताया कि कॉलेज खुलने और बंद होने के समय मुख्य सड़क पर छात्रों की भीड़ जुटने के कारण दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।