17 टीबी मरीजों पोषण कीट प्रदान किया गया

17 टीबी मरीजों पोषण कीट प्रदान किया गया

संक्षेप:

चाईबासा में निक्षय मित्र दिवस की तृतीय वर्षगांठ पर सदर अस्पताल के जिला यक्ष्मा केंद्र में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर 17 टीबी मरीजों को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण कीट प्रदान...

Sep 09, 2025 03:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा।निक्षय मित्र दिवस के तृतीय वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार सदर अस्पताल परिसर में स्थित जिला यक्ष्मा केंद्र में निक्षय मित्र दिवस का आयोजन किया गया। जिस में 17 टीबी मरीजों को पोषण कीट प्रदान किया गया।जिस में चाइबासा के 2 मरीजों एंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चक्रधरपुर के 15 टीबी मरीजों को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण किट उपलब्ध कराया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ,भारती मिंज , जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ, आलोक रंजन महतो, डीआरसीएचओ डॉ ,मीनू कुमारी, लाल सिंह पूर्ति, भीष्म नारायण प्रधान, सुनील गगराई, अवनीश कुमार सिन्हा, ओम प्रकाश ठाकुर उपस्थित थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।