पिकनिक स्पॉट पर वनभोज कर किया नए साल का स्वागत

Jan 02, 2026 02:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

नए वर्ष पर चाईबासा के पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमड़ी। पुलिस बल तैनात रहा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई, जहां खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया। जेएमपी बजरंगबली मंदिर में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन हुआ। सुरक्षा के लिए पुलिस ने पेट्रोलिंग की।

पिकनिक स्पॉट पर वनभोज कर किया नए साल का स्वागत

चाईबासा, संवाददाता। नए वर्ष पर शहर के पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमड़ी। यहां पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। इसमें मुफस्सिल थाना की पुलिस पूरी तरीके से सतर्क नजर आई। खिले-खिले धूप में भी लोगों ने आनंद लिया। मन्दिरों में उमड़े श्रद्धालु : नए वर्ष पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के सभी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा चाहे वह सदर बाजार स्थित काली मंदिर भगवान जगन्नाथ मंदिर बाबा मंदिर जेएमपी चौक बजरंगबली मंदिर सहित गणेश मंदिर सहित सभी मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही पूजा करने के लिए आते-जाते रहे।

वहीं, शमशान काली मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु के द्वारा खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और उन्होंने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया। दूसरी तरफ जेएमपी बजरंगबली मंदिर के सौजन्य से अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष पूरे होने पर वृहद आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान बजरंगबली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी मुस्तेद रही। शहर से बाहर मुफस्सिल थाना तथा शहर के अंदर सदर थाना की पुलिस किसी भी तरह की घटना घटित न हो इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग करती रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;