Chaibasa News: जनहित के मुद्दों पर मंत्री से कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चर्चा
हिन्दुस्तान, चाईबासा
Chaibasa News: चाईबासा में, कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु ने मंत्री दीपक बिरुवा से मुलाकात की। उन्होंने जिले के विकास और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री ने सोनाराम को उनके पद की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।

Chaibasa News: चाईबासा। जिला कांग्रेस कमेटी पश्चिमी सिंहभूम के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सह जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने शनिवार को चाईबासा परिसदन में मंत्री दीपक बिरुवा से शिष्टाचार मुलाकात किया। इस दौरान जिले के विकास व आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विचार-विमर्श किया गया। मंत्री दीपक बिरुवा ने विधायक सोनाराम सिंकु को कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ग्रमीण मुंडा सोमनाथ सिंकु मौजूद थे।


