आदिवासी मुंडा समाज पश्चिमी सिंहभूम की हुई नई कमिटी का गठन

आदिवासी मुंडा समाज पश्चिमी सिंहभूम की हुई नई कमिटी का गठन

संक्षेप:

चाईबासा में आदिवासी मुंडा समाज की कोर कमिटी की बैठक हुई। नई कमिटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें सुमित सिंह मुंडा अध्यक्ष, प्रकाश सुलंकी उपाध्यक्ष और हरीश सांडील महासचिव बने। बैठक में विकास और...

Aug 26, 2025 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा। आदिवासी मुंडा समाज पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा की कोर कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक पूर्व नगर पार्षद अध्यक्षा नीला नाग के छोटा नीमडीह स्थित आवास में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के मुख्य संरक्षक नीला नाग, गोपाल सामंत, अजय शांडिल्य, आलोक सामंत ने की। बैठक में वर्ष 2022- 25 की पुरानी कमिटी को भंग कर और सर्वसम्मति से नई कमिटी का गठन किया गया। नवगठित कमिटी में सुमित सिंह मुंडा को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि प्रकाश सुलंकी को उपाध्यक्ष। महासचिव पद के लिए अधिवक्ता हरीश सांडील का चुनाव किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर बागुन नाग को बनाया गया। जबकि सह सचिव पद पर मीना मुंडा एवं अर्जुन मुंडा का चयन किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सह कोषाध्यक्ष पद पर सुषमा नाग का चयन किया गया, जबकि राम कृष्णा टूटी को संगठन सचिव का पदभार सौंपा गया। इस अवसर पर आदिवासी मुंडा समाज, चाईबासा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व महासचिव, पूर्व उपाध्यक्ष, सक्रिय सदस्यों ने भी चुनाव प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई। नई कमिटी को शुभकामनाएं देते हुए समाज को विकास और एकजुटता की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया गया।