जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस
चाईबासा में स्वदेशी जागरण मंच द्वारा स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस मनाया गया। समारोह में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भाजपा प्रवक्ता जे बी तुबिद ने...
चाईबासा। स्वदेशी जागरण मंच चाईबासा द्वारा महान देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी आजाद हिंद फौज के अगुवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिवस मनाया गया ।जन्म दिवस के अवसर पर चाईबासा टुँगरी स्थित प्रतिमा पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।श्रद्धा सुमन अर्पण के पश्चात भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस सच्चे देशभक्त थे और उनके द्वारा जो सेना का गठन किया गया था वह केवल भारत नहीं बल्कि पूरे एशिया महाद्वीप में उनका प्रभाव था और जिसके चलते अंग्रेजों से उनकी लड़ाई लंबी चली हमारे झारखंड की भूखंड का भी गौरव है कि एक बार नेताजी हमारे झारखंड के गोमो स्टेशन पहुंचे आज ऐसे महान देशभक्त स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुझे काफी गौरव महसूस हो रहा है।आज के श्रद्धा सुमन अर्पण में संयोजक राम अवतार राम रवि सह संयोजक श्यामल दास दिलीप साव, कामेश्वर विश्वकर्मा रितेश कुमार पिंटू अनूप प्रसाद दुर्योधन पान अजय मोहता अजय गोप संतोष कुमार राव मृत्युंजय वर्मा टाइगर हेंब्रम आकाश वर्मा तरुण सवैया जय किशन बिरूली शिवकुमार बजाज शिवम गुप्ता अंकित पसारी संजय जांगिड़ मुख्य रूप से उपस्थित थे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।