ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा जल संचयन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी नेहरू युवा केंद्र

जल संचयन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी नेहरू युवा केंद्र

जिला समाहरणालय में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम के...

जल संचयन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाएगी नेहरू युवा केंद्र
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाMon, 18 Jan 2021 06:42 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा, संवाददाता

जिला समाहरणालय में सोमवार को नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय एवं जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम के तहत पोस्टर का विमोचन किया गया। मौके पर सांसद गीता कोड़ा, उपायुक्त आरवा राजकमल, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, जिला परिवहन पदाधिकारी अजय तिर्की एवं नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी क्षितिज एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। जिले के 4-5 प्रखंड के 50 गांवों के युवाओं को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाएगा और वे अपने माध्यम से दस-दस परिवारों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक करेंगे। इस दौरान नेहरू युवा केंद्र से बिरसा तियू, भीमसेन पिंगुवा एवं सुनील जेराई उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें