किरीबुरू खदान में बड़ा हादसा टला, डंफर दुर्घटनाग्रस्त होने से ऑपरेटर घायलं

Mar 15, 2026 02:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

गुवा के सेल की किरीबुरू लौह अयस्क खदान में 15 मार्च को एक बड़ा हादसा टल गया। 100 टन क्षमता वाली डंफर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, लेकिन ऑपरेटर बादल राज बाल-बाल बच गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंफर का इंजन अचानक बंद होने से यह घटना हुई, लेकिन ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

किरीबुरू खदान में बड़ा हादसा टला, डंफर दुर्घटनाग्रस्त होने से ऑपरेटर घायलं

गुवा। सेल की किरीबुरू लौह अयस्क खदान में रविवार 15 मार्च की अहले सुबह करीब 4 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खदान में कार्यरत 100 टन क्षमता वाली कैटरपिलर–92 नंबर डंफर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में डंफर के ऑपरेटर बादल राज बाल-बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में ऑपरेटर बादल राज को सीने तथा शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सेल के किरीबुरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक ऑपरेटर बादल राज लोडेड डंफर को हिल-3 पहाड़ी से हॉपर की ओर ले जा रहे थे। इसी दौरान अचानक डंफर का इंजन बंद हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़क गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में डंफर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है और समय रहते स्थिति नियंत्रित हो जाने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के बाद सेल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। खदान प्रबंधन द्वारा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।