
नामांकन से छूटे बच्चों का दाखिला करायें
जगन्नाथपुर में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन हुआ। एस्पायर संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं ने बाल श्रम और बाल विवाह के खिलाफ संकल्प लिया। अतिथियों ने युवाओं को राष्ट्रहित और शिक्षा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
जगन्नाथपुर, संवाददाता। स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस सोमवार को जगन्नाथपुर पंचायत सभागार में एस्पायर संस्था के द्वारा आयोजित हुई। जिसमें अतिथि के रुप में युवा समाजिक चंदन कुमार साव एवं राहुल कुमार मिश्रा शामिल हुए। मौके पर अतिथियों संग सभी युवाओं, एस्पायर सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे कभी भी अपने जीवन में किसी भी स्थिति परस्थिति में बाल श्रम और बाल विवाह का समर्थन नहीं करेंगे। साथ ही आगामी शैक्षाणिक सत्र 2025-26 में अपने अपने क्षेत्र के 6-14 वर्ष के जो भी अनमांकित या हैं, कम से कम पांच वैसे बच्चों को अपने स्तर से नमांकन में सहयोग करेंगे।
युवा दिवस पर स्वामी विवेकानन्द के आदर्श व उनके युवाओं के प्रति सोंच के बारे संक्षिप्त में बताया जया। अतिथि राहुल मिश्रा ने अपने मार्गदर्शन में कहा की युवा देश के कर्णधार है और रीढ़ की हड्डी के समान है। युवाओं को आज आगे आकर राष्टहित, शिक्षाहित में बढ़चड़ कर योगदान देने की आवश्यकता है। उन्होने कहा आज के अधुनिक युग में युवा वर्ग नशापान की चपेट में तेज रफ्तार से बढ़ रहे है इसे मिल कर रोकने होंगे। युवा दिवस के अवसर पर एस्पायर के जिला समन्वयक जी. नरेश ने कहा कि युवा पीढ़ी को एक लक्ष्य इस युवा दिवस पर निर्धारित कर चलना होगा। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक रविंद्र राठौड़, शिक्षा समन्वयक सौरभ राऊत, एलएफ राजश्री सिंकू, लक्ष्मी कुमारी, जानकी पिंगुवा, रभेश सिंकू, रीता कुमारी, लीनारानी बोदरा, बबली सिंकू, शुरु सिंकू, बासमति हेस्सा सहित अन्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




