ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा जगन्नाथपुर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

जगन्नाथपुर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

लौह पुरुष सरदार बल्लव भाई पटेल की 147 वीं जयन्ती मनायी गयी। इसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाता...

जगन्नाथपुर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चाईबासाTue, 01 Nov 2022 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

जगन्नाथपुर, संवाददाता। लौह पुरुष सरदार बल्लव भाई पटेल की 147 वीं जयन्ती मनायी गयी। इसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया जाता है। इस अवसर पर सोमवार को जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर जगन्नाथपुर थाना प्रभारी यश राज सिंह के द्वारा दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, राजकीय रस्सूल प्लस टू विद्यालय के बच्चों ग्रामिण समेत पुलिस बल के जवानों ने रन फॉर यूनिटि में भाग लिया। राष्ट्रीय एकता दौड़ को जगन्नाथपुर थाना परिसर से अनुमंडल कार्यालय परिसर तक दौड़ लगाया गया। दौड़ के अंत में अनुमण्डल पदाधिकारी एक्का ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता बनाये रखने का शपथ दिलाई। सबों ने राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ ली। इस अवसर पर अंचल अधिकारी ललित कुमार भगत, थाना प्रभारी यशराज सिंह, रस्सेल विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धीरज सिंह, वरीय शिक्षक अरविंद कुमार तिवारी समेत स्कूल के विद्यार्थी, पुलिस बल के जवान व आम जनता शामिल थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े