राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर हुआ प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम
चाईबासा में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर खूंटपानी प्रखंड सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा की अध्यक्षता में महिलाओं के नेतृत्व में विकास, पंचायत उन्नति सूचकांक और स्थानीय निकायों के राजस्व बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। यह अधिनियम लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने का एक साधन है।

चाईबासा। राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को खूंटपानी प्रखंड सभागार में कार्यक्रम का आयोजन प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें महिलाओं के नेतृत्व में विकास, पंचायत उन्नति सूचकांक, सतत विकास लक्ष्य का स्थानीयकरण, स्थानीय निकायों, विशेष रूप से ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिति में स्वयं के राजस्व को बढ़ाने की रणनीतियों पर चर्चा की। प्रमुख होनहागा ने कहा भारत में पंचायतीराज अधिनियम 73वां संवैधानिक संशोधन के तहत 24 अप्रैल, 2001 में लागू हुआ। यह अधिनियम लोकतंत्र में आम नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने के लिए शक्तियों का विकेंद्रीकरण का भी प्रमुख साधन है। मौके पर उपस्थित प्रमुख, सीओ, पशुपालन पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड के प्रधान लिपिक, प्रखंड समन्वयक आवास, प्रखंड समन्वयक पंचायतीराज एवं कर्मीगण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


