नशा मुक्ति अभियान के तहत किरीबुरू में रात्रि चौपाल, नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

गुवा में 22 जून को नशा मुक्त अभियान के तहत एक रात्रि चौपाल आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुखिया पार्वती कीड़ो और थाना प्रभारी रोहित कुमार ने भाग लिया। ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया और अपने घरों से अभियान शुरू कर झारखंड को नशामुक्त बनाने की ठानी।

नशा मुक्ति अभियान के तहत किरीबुरू में रात्रि चौपाल, नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प

गुवा। नशा मुक्त अभियान के तहत 22 जून की रात किरीबुरू पश्चिम पंचायत के आर.सी. सिंह हाटिंग में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता पंचायत मुखिया पार्वती कीड़ो एवं किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने की।बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और नशे के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने “Wine, Women, Wealth” के माध्यम से बताया कि शराब सेवन परिवार और समाज को बर्बाद कर अपराध को बढ़ावा देता है।मुखिया पार्वती कीड़ो ने सभी को नशा छोड़ने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति हैं, नशा उनके भविष्य को नष्ट करता है।

महिलाओं ने शराब के कारण घरेलू हिंसा, आर्थिक संकट और बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने की पीड़ा साझा की।सभी ग्रामीणों ने अपने घर से अभियान शुरू कर झारखंड को नशामुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।