डायन का आरोप लगा कर महिला की हत्या
चाईबासा में डायन का आरोप लगाकर 45 वर्षीय सुरू गोप की हत्या कर दी गई। पुंडवा सिंकू ने उसके घर में घुसकर लाठी और हथियार से हमला किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका के परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।

चाईबासा। डायन का आरोप लगाकर एक व्यक्ति के द्वारा कुमारडूंगी थाना अंतर्गत खडबंघ गांव निवासी 45 वर्षीय सुरू गोप की लाठी डंडा और हथियार से मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार रविवार को रात में मृतिका अपने घर में सो रही थी। आधी रात के बाद गांव के ही पुंडवा सिंकू उसके घर में घुस गया और लाठी डंडा तथा हथियार से मारकर उसकी हत्या कर दी और वहां से भाग गया।
हत्या की सूचना
सोमवार को सुबह जब मृतिका के परिजन सो कर उठे तो देखा कि सुरु गोप अपने कमरे में मृत पड़ी है।इस के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस को गांव में पूछताछ के दौरान पता चला कि गांव के पुंडूवा सिंकू का घर में उसका बेटा बीमार चल रहा है।
आरोप और गिरफ्तारी
उसे संदेह हुआ कि सुरू गोप के द्वारा डायन गुनी करने से बेटा बीमार है।उसी संदेह में सुरू गोप की हत्या कर दी। पुलिस ने पुंडूवा सिंकू को गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही है। पुलिस ने सोमवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए शव सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि गांव के पुंडूवा सिंकू के द्वारा डायन के नाम पर हत्या कर दी गई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


