मुंडूऐदल जलापूर्ति योजना से पानी सप्लाई शुरू
चाईबासा में मुंडूऐदल जलापूर्ति योजना की शुरुआत हुई। इस योजना से नीमडीह, छोटा कुन्टा और बड़ा कुंन्टा के 10,000 से अधिक परिवारों को घर के आंगन में पानी उपलब्ध कराया जाएगा। पानी की टंकी में परीक्षण के बाद, नियमित रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित की गई है। तीन पानी टंकियों का निर्माण किया गया है।

चाईबासा। मुंडूऐदल जलापूर्ति योजना की गुरुवार को शुरुआत हो गई। इस योजना के आरंभ हो जाने से तीन गांव नीमडीह, छोटा कुन्टा, तथा बड़ा कुंन्टा 10 हजार से अधिक परिवारों को उनके घर के आंगन में स्टैंड पोस्ट के माध्यम से जलापूर्ति करने की व्यवस्था की गई है। इस योजना के शुरू होने से पूर्व पानी टंकी के माध्यम से पानी को छोड़कर ट्रायल रन किया गया ताकि पानी के पाइप लाइन में लीकेज या कोई अन्य समस्या जिससे पानी बर्बाद न हो इसकी जांच की गई उसके बाद सब कुछ ठीक पाए जाने पर नियमित रूप से पंचायत के विभिन्न गांवों एवं दोनों सहित सभी घरो को पानी उपलब्ध कराया गया है।
पानी की जांच के समय स्वयं कनीय अभियंता अश्विनी सिंह सरदार उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि अब यहां पर नियमित रूप से आपूर्ति होती रहेगी। पानी की निर्वाथ आपूर्ति के लिए आपूर्ति के लिए तीन-तीन लाख लीटर की क्षमता का तीन पानी टंकियां को बनाया गया है जहां से प्रतिदिन इससे जुड़े गांवों में पानी आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


