Chaibasa News: मां वन देवी दुर्गा मंदिर में समारोह 8 को

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: गुवा से मनोहरपुर मार्ग पर स्थित पहाड़ी मां वन देवी दुर्गा मंदिर में 8 जुलाई को मां दुर्गा की स्थापना दिवस श्रद्धा एवं भक्ति से मनाया जाएगा। विशेष पूजा, महाभोग और खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गंगा सिद्धू ने सभी श्रद्धालुओं को मंदिर आने और पूजा में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

Chaibasa News: मां वन देवी दुर्गा मंदिर में समारोह 8 को

Chaibasa News: गुवा संवाददाता। गुवा से मनोहरपुर मार्ग पर लगभग चार किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी मां वन देवी दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की स्थापना दिवस 8 जुलाई को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में विशेष पूजा-अर्चना, महाभोग तथा श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गंगा सिद्धू ने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना में भाग लें तथा महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बनें।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान पंडित नागेंद्र पाठक, सहयोगी नवीदत्त महापात्र, संरक्षक साधु चरण सिद्धू, अध्यक्ष गंगा सिद्धू, सचिव झरनी दास, कोषाध्यक्ष रेणु सिंह, अजय बोदरा, विमला बोदरा, प्रधान बोयपाई, सोमवारी हेस्सा, मंगला बोयपाई, सोंगा सिद्धू, सोमनाथ चाम्पिया, सीता देवी, रमेश यादव, सुदेश लोहार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।