Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsMother and Son Poisoning Incident in Chaiwasa Son Dies After Ingesting Pesticide
कीटनाशक दवा पीने से बच्चे की मौत,मां गंभीर

कीटनाशक दवा पीने से बच्चे की मौत,मां गंभीर

संक्षेप: चाइबासा के कुमारडूंगी के खडबंघ गांव में मां और बेटे ने कीटनाशक दवा पी ली। मां जमुना पिंगुवा ने नशे की हालत में दवा का सेवन किया, जिससे उसके बेटे राकेश की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर है। घटना के...

Tue, 28 Oct 2025 01:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाइबासा। कुमारडूंगी के खडबंघ गांव में मां और बेटे की कीटनाशक दवा पीने से बेटे की मौत होने और मां की स्तिथि गंभीर रहने का मामला प्रकाश में आया है। खडबंघ गांव निवासी हरिचरण पिंगुवा की पत्नी जमुना पिंगुवा और उसके 5 साले के बेटे राकेश पिंगुवा रविवार को रात में कीटनाशक दवा पी लिये थे। दोनों की स्तिथि गंभीर होने पर सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बच्चे की सोमवार शाम को सदर अस्पताल में मौत हो गई।जब कि उसकी मां का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को जमुना पिंगुवा अघीक नशा हो कर घर आई और घर में रखें कीटनाशक दवा को निकाला और पहले अपने पी लिया और इसके बाद बेटा राकेश पिंगवा को भी पीला दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

5 वर्षीय बेटी गोल पिंगुवा को भी पीलाने की कोशिश की ।लेकिन गोल पिंगुवा कीटनाशक नहीं पीया और घर से भाग गई ।मां और बेटे को सोमवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मंगलवार को बच्चे का शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के दिन जमुना पिंगुवा का पति घर में नहीं था।वह किसी काम से दूसरे जगह गया था।जब घर आया तो पत्नी और बेटे की स्तिथि से घबरा गया। सोमवार को दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।