ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा ईद की नमाज के लिए मस्जिद एवं ईदगाह सजकर तैयार

ईद की नमाज के लिए मस्जिद एवं ईदगाह सजकर तैयार

ईद के मौके पर शहर में पांच स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। रजा-ए-मदीना मस्जिद में सुबह 7 बजे, मदरसा अंवारूल उलूम नीचे टोला में सुबह 7.15 बजे, ईदगाह और मस्जिद-ए- असरा में सुबह 7.30 बजे और जामा...

ईद की नमाज के लिए मस्जिद एवं ईदगाह सजकर तैयार
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSat, 16 Jun 2018 03:47 PM
ऐप पर पढ़ें

ईद के मौके पर शहर में पांच स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। रजा-ए-मदीना मस्जिद में सुबह 7 बजे, मदरसा अंवारूल उलूम नीचे टोला में सुबह 7.15 बजे, ईदगाह और मस्जिद-ए- असरा में सुबह 7.30 बजे और जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।

बारिश होने की सूरत में मदीना मस्जिद में सुबह 7 बजे, मदरसा अंवारूल उलूम में सुबह 7.15 बजे, सदर बाजार मस्जिद और असरा मस्जिद में सुबह 7.30 बजे, उर्दू लाईब्रेरी में सुबह 8 बजे, ईद की नमाज होगी। इसी तरह से बारिश होने पर जामा मस्जिद में पहली जमात सुबह 7.30 बजे और दूसरी जामात सुबह 9 बजे होगी। सभी मस्जिदों और ईदगाह में नमाज के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी मुहल्लों को कागज के फूलों और बिजली-बत्ती से सजाया जा रहा है। डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि ईद के दिन सभी मस्जिदों और ईदगाह में पुलिस बल तैनात रहेगी। गश्ती बढ़ा दी गई है। ईद बाजार में भी पुरुष और महिला पुलिस बल तैनात की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें