Chaibasa News: मासिक गुरु गोष्ठी में शैक्षणिक गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं की हुई समीक्षा
Chaibasa News: मझगांव में पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को प्रखंड के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई। बैठक में छात्रों के विकास, सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा की गई। कई अधिकारी, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक इस बैठक में उपस्थित रहे।
Chaibasa News: मझगांव। पीएमश्री प्लस टू उच्च विद्यालय मझगांव परिसर में मंगलवार को प्रखंड के सभी उच्च माध्यमिक, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की मासिक गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरईओ-सह-बीईओ राजेश पासवान ने की। बैठक में विद्यालयों में चापाकल की स्थिति, बेंच-डेस्क की उपलब्धता, चारदीवारी निर्माण, श्री मेधा स्कॉलरशिप, आधारयुक्त एवं आधारविहीन बच्चों की सूची, पोषण वाटिका, किचन गार्डन, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, निजी विद्यालयों का पंजीकरण, नवोदय विद्यालय नामांकन, नि:शुल्क साइकिल वितरण, नामांकन, उपस्थिति और पठन-पाठन सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया।
बैठक में बीपीओ किशोर कुमार सिंकु समेत कई अधिकारी, प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


