ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा हर्ष और उल्लास के साथ मनी होली, रंगों में सराबोर हुए लोग

हर्ष और उल्लास के साथ मनी होली, रंगों में सराबोर हुए लोग

चाईबासा और आसपास में गुरुवार को होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के रंग में शहर कुछ ऐसा रंग कि जाति धर्म और राजनीति की दीवारें ढह गई। सभी बंदिशों को छोड़ कर लोग एक दूसरे से खुल कर...

हर्ष और उल्लास के साथ मनी होली, रंगों में सराबोर हुए लोग
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाFri, 22 Mar 2019 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा और आसपास में गुरुवार को होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के रंग में शहर कुछ ऐसा रंग कि जाति धर्म और राजनीति की दीवारें ढह गई। सभी बंदिशों को छोड़ कर लोग एक दूसरे से खुल कर मिले। एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर होली के भाईचारे का संदेश दिया। होली के दौरान कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। नशे में धुत मोटरसाइकिल सवार युवकों की टोली शहर में मस्ती करती दिखी। एक दो जगह आपस में हल्की फुल्की झड़प के अलावा कोई घटना नहीं घटी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद थी। चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस अधिकारी और जवान तैनात थे। पूरे शहर में पुलिस की गस्ती चल रही थी। होली के रंग में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,चाईबासा नगर पर्षद के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर, बीस सूत्री के उपाध्यक्ष संजय पांडेय पूरी तरह रंगे नजर आए। उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार, साथियों,और समर्थकों के साथ जमकर होली खेली बल्कि मुलाकात होने पर तीनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ भी जमकर होली खेली। नगर पर्षद के अध्यक्ष ठाकुर के आवास पर विभिन्न दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और शहर के लोग पहुंचे। मधु बाजार स्थित राजीव विश्वकर्मा के आवास पर संयोग से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और बीस सूत्री के उपाध्यक्ष संजय पांडेय मिल गए। दोनों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर और गले मिल कर बधाई दी। इस दौरान आजसू नेता रामानूज शर्मा, झामुमो के लखवीर सिंह राजा, मनोज पटेल, मनीष राम सहित काफी लोग उपस्थित थे। महुलसाई में झारखंड बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल महतो ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। यहां संजय पांडेय, डॉ. भास्कर भूषण, हेमंत सिंह, कमलेश राव, राजेश अग्रवाल, पत्रकार उपेन्द्र गुप्ता, पप्पू निषाद सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। पुलिस उप महानिरीक्षक कुलदीप द्विवेदी के आवास पर भी होली का रंग जमा। पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा, एसडीपीओ अमर कुमार पांडेय सहित पुलिस के अधिकारी एवं जवानों ने भी डीआईजी आवास पर होली खेली। एक दूसरे को रंग अबीर लगाए और होली के गीत गाए। कांग्रेस भवन में भी होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। फोटो कैप्शनफोटो संख्या 1: चाईबासा के कल्याणपुर में एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाती महिलाएं।फोटो संख्या 5: होली की मस्ती में नगर पर्षद अध्यक्ष, बीस सूत्री उपाध्यक्ष एवं अन्य।फोटो संख्या 6: एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते मधु कोड़ा एवं संजय पांडेय।फोटो संख्या 7: होली के रंगों में पूरी मस्ती करते बच्चों की टोली।फोटो संख्या 8: गले मिल कर एक दूसरे को बधाई देते मधु कोड़ा एवं संजय पांडेय।फोटो संख्या 9: होले के रंग में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा।फोटो संख्या 10: डीआईजी के संग होली के रंग में एसपी, एसडीपीओ एवं अन्य।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें