मोमिन कॉन्फ्रेंस ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश का किया स्वागत

Feb 28, 2026 04:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा में मोमिन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश का स्वागत किया। नितिन ने चुनाव में जनता से किए गए वादों को पूरा करने की बात कही। उन्होंने सभी वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए खाता प्रभारियों को नियुक्त किया। उन्होंने चाईबासा के निवासियों का आभार भी व्यक्त किया।

मोमिन कॉन्फ्रेंस ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश का किया स्वागत

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभुम जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों के द्वारा शनिवार को नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश से मिले और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि मैंने चुनाव में जो भी आम जनता से वादा किया हूं उसे पूरा करूंगा। उन्होंने कहा सभी 21 वार्डों में खाता प्रभारियों को दिया गया है,उसी के आधार पर हर वार्ड की समस्या को निदान किया जाएगा। उन्होंने पूरे चाइबासा वासियों को अपना जीत क्रेडिट देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर मोमिन कांफ्रेंस के प्रदेश सचिव सजरूल होदा, जिला अध्यक्ष मोअज्जम ,हाजी शकील अहमद, महमूद आलम, मो,राजा,मो, शब्बीर अहमद,फैज अहमद,मो,बाबू,मो, जफर कलीम,मुमताज मो , अलताफ समेत सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।