सदर अस्पताल में मोबाइल चोर पकड़ाया

Feb 15, 2026 12:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा के सदर अस्पताल में एक युवक ने मरीज के पॉकेट से मोबाइल चुराया। एक महिला ने इसे देख लिया और शोर मचाया। सदर थाना के एएसआई ने दौड़कर चोर को पकड़ लिया और चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया। आरोपी कर्ण निषाद, झींकपानी का निवासी है। अस्पताल में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

सदर अस्पताल में मोबाइल चोर पकड़ाया

सदर अस्पताल में मोबाइल चोर पकड़ाया चाईबासा। सदर अस्पताल में मरीजों का मोबाइल समेत अन्य सामानों की चोरी की घटना बढ़ गई है। शनिवार को दिन के लगभग 3.30 बजे एक युवक सदर अस्पताल आया और मरीजों के साथ हो भाषा में बात करने लगा। उसी दौरान एक मरीज के पॉकेट से मोबाइल निकाल लिया और वहां से निकल गया। लेकिन एक महिला ने चोर को एक मरीज के पॉकेट से मोबाइल निकालते देख लिया। उक्त महिला ने तुरन्त हल्ला की युवक मोबाइल लेकर भाग रहा है। सदर अस्पताल में पहले से खड़े सदर थाना के एएसआई ने दौड़ कर चोर को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर चोरी की मोबाइल बरामद किया गया। सदर अस्पताल में तैनात गार्ड ने अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार को घटना की जानकारी दी। अस्पताल मैनेजर आए और पुलिस को घटना के बारे में बताया। सदर थाना पुलिस आरोपी मोबाइल चोर को पकड़ कर ले गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कर्ण निषाद, झींकपानी निवासी बताया। अस्पताल मैनेजर आशीष कुमार ने बताया कि इघर कई दिनों से सदर अस्पताल में इलाजरत मरीजों के साथ उसके परिजनों का मोबाइल और अन्य सामानों की चोरी की वारदात बढ़ गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।