Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsMinister Discusses Road Safety Initiatives with Advocate in Chaibasa
मंत्री ने सड़क सुरक्षा के कार्यों की ली जानकारी
चाईबासा में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने मंत्री दीपक बिरुवा से भेंट की। मंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के कार्यों की सराहना की। गुप्ता ने जर्जर मार्गों के...
Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाThu, 4 Sep 2025 05:33 AM

चाईबासा। सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने बुधवार को मंत्री दीपक बिरुवा से आवासीय कार्यालय में भेंटवार्ता की। इस दौरान मंत्री ने राजाराम गुप्ता से सड़क सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। वहीं, गुप्ता ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न जर्जर मार्गों के निर्माण तथा सदर अस्पताल में मरीजों एवं घायलों के सुविधा के लिएआवश्यक पहल करने की मांग की। इस पर मंत्री ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में पहल होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




