मनरेगा की गारंटी को खत्म करने का प्रयास : मंत्री

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा की गारंटी को खत्म करने का प्रयास कर रही है। राज्य को पुराने बकाया का भुगतान नहीं मिल रहा है और केंद्र सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने मांग की है कि मनरेगा को पूर्व की तरह ही रखा जाए।

मनरेगा की गारंटी को खत्म करने का प्रयास : मंत्री

चाईबासा। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि पूरे देश में मनरेगा को लेकर विशेष परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। मनरेगा की गारंटी को खत्म करने का प्रयास केंद्र सरकार कर रही है। राज्य सरकार के पुराने बकाया को केंद्र सरकार नहीं दे रही है। पुराने चीजों को लंबित कर रख रही है। केंद्र सरकार का सहयोग बिल्कुल ही प्राप्त नहीं हो रहा है। विधानसभा के दौरान सरकार ने प्रस्ताव पारित कर केन्द्र को भेजा है कि मनरेगा को पूर्व की तरह ही रखा जाए। मनरेगा कर्मियों के मांग उनके मानदेय को बढ़ाने के लेकर विभाग से प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया है।

आने वाला कैबिनेट में इस पर आगे कुछ बढ़ पाएंगे। बराबर मांग करने के बावजूद सामग्री पेमेंट और लेबर पेमेंट केंद्र से प्राप्त नहीं हो रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।