Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsMini Marathon Celebrates Gandhi and Shastri Jayanti at Tata DAV Public School

टाटा डी.ए.वी नोवामुंडी में रन फॉर डी.ए.वी मैराथन का आयोजन

टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में गांधी जयंती और शास्त्री जयंती का आयोजन मिनी मैराथन दौड़ के साथ किया गया। लगभग 200 छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांधी जी के सत्य और...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाSun, 12 Oct 2025 03:20 PM
share Share
Follow Us on
टाटा डी.ए.वी नोवामुंडी में रन फॉर डी.ए.वी मैराथन का आयोजन

गुवा। टाटा डी.ए.वी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती को मिनी मैराथन दौड़ के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। इसमें करीबन 200 विद्यार्थियों, शिक्षक , शिक्षकेतर कर्मचारियों, ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में गांधी जी के सत्य अहिंसा का सन्देश एवं एक स्वस्थ समाज के गठन की परिकल्पना करना था। सी.सी.ए प्रभारी श्री देवेंद्र देव ने कहा कि इसके लिए अलग-अलग तिथियों में बच्चों के बीच चित्रांकन, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, निबंध लेखन एवं कूट प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार भूयान ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की।

मिनी मैराथन दौड़ में कक्षा 6 से द्वादश के बच्चों एवं अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह दौड़ विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर न्यू टाउनशिप हवा महल होते हुए विद्यालय प्रांगण में ही समाप्त हुआ। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि देश और विदेश में स्थित करीबन 950 डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, 74 पी.जी. कॉलेज , मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज एवं डी.ए.वी विश्वविद्यालय जालंधर जो कि डी.ए.वी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली द्वारा संचालित हो रही है , आदि में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर मिनी मैराथन रन फॉर डी.ए.वी का आयोजन किया गया। यह एक पखवाड़ा तक चलेगा | गांधी जी हमारे राष्ट्रपिता थे। स्वस्थ समाज की संकल्पना को साकार करने हेतु विद्यालयी शिक्षा में शारीरिक योगदान के प्रति अपने प्रतिबद्धता दिखाते हुए उन्होंने इसे विद्यालयी शिक्षा का एक आवश्यक अंग माना। अतः संपूर्ण समाज को शिक्षित करने एवं स्वस्थ रखने हेतु इस तरह का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। दौड़ना ना केवल शारीरिक चेतना बल्कि शैक्षिक धरातल पर भी जागृति फैलाता है। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान गाकर किया गया। धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक राजेश राम ने किया। कार्यक्रम में अनुशासन व्यवस्था दुरुस्त करने में क्रीडा शिक्षक हर्ष धनवार सहयोगी शिक्षक पवित्र शंकर पात्र, मानस रंजन मिश्र, आदित्य देवगन ,अंतरा चौधरी आदि के साथ मुस्तैद दिखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।