ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा प्रवासी मजदूर घर लौटे

प्रवासी मजदूर घर लौटे

लॉकडाउन में गुजरात में फंसे जगन्नाथपुर अनुमंडल के नोवामुंडी, कुमारडुंगी, मझगांव, जगन्नाथपुर के प्रवासी मजदूर शुक्रवार की रात वापस अपने घर लौटे। वहीं, शनिवार को भी मधुपुर से जगन्नाथपुर, नोवामुंडी,...

प्रवासी मजदूर घर लौटे
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSat, 09 May 2020 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में गुजरात में फंसे जगन्नाथपुर अनुमंडल के नोवामुंडी, कुमारडुंगी, मझगांव, जगन्नाथपुर के प्रवासी मजदूर शुक्रवार की रात वापस अपने घर लौटे। वहीं, शनिवार को भी मधुपुर से जगन्नाथपुर, नोवामुंडी, झींकपानी, टोंटो, चाईबासा, चक्रधरपुर के 52 मजदूर वापस लौटे। वापस पहुंचकर मजदूरों ने राहत की सांस ली। साथ ही सरकार को धन्यवाद दिया। जगन्नाथपुर पहुंचने पर कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकु ने सभी मजदूरों का स्वागत किया। सभी मजदूरों के लिए खाने की पैकेट की व्यवस्था की गई थी। साथ ही सभी मजदूरों को सुखा राशन देकर उन्हें उनके घर के लिए रवाना किया गया। सांसद ने सभी मजदूरों से अपने-अपने घरों में ही होम क्वारंटाइन रहने की अपील की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें