उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनामगुटू के मिड-डे मील में मिला कीड़ा, हड़कंप
चाईबासा के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनामगुटू में मिड-डे मील में कीड़ा मिलने से बच्चों में हड़कंप मच गया। भोजन की खराब गुणवत्ता के कारण कई छात्र भूखे रहे। प्रखंड प्रमुख ने जांच की मांग करते हुए दोषी एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।

चाईबासा, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनामगुटू में मंगलवार को मिड-डे मील में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। भोजन की खराब गुणवत्ता देखकर बच्चों ने खाना फेंक दिया, जिससे कई छात्र-छात्राएं भूखे पेट पढ़ाई करने को मजबूर हो गए। मामले की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा और जिला परिषद सदस्या यमुना तियू विद्यालय पहुंचे और जांच की। बच्चों एवं शिक्षकों से पूछताछ में सेंट्रलाइज्ड किचन चाईबासा से भेजे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे। बच्चों ने बताया कि कई बार भोजन खाने लायक नहीं होता और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।प्रखंड
प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने आरोप लगाया कि निरीक्षण से पहले संबंधित एजेंसी को सूचना दे दी जाती है, जिससे केवल जांच वाले दिन बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से उच्चस्तरीय जांच कर दोषी एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई और लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


