ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा कोल्हान विश्वविद्यालय में एमसीए की पढ़ाई शुरू

कोल्हान विश्वविद्यालय में एमसीए की पढ़ाई शुरू

चाईबासा। कोल्हान क्षेत्र के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय ,चाईबासा ने एक अतयंत उपयोगी कोर्स एमसीए खोलने का निर्णय लिया...

कोल्हान विश्वविद्यालय में एमसीए की पढ़ाई शुरू
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाWed, 28 Sep 2022 04:21 PM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा। कोल्हान क्षेत्र के लिए कोल्हान विश्वविद्यालय ,चाईबासा ने एक अतयंत उपयोगी कोर्स एमसीए खोलने का निर्णय लिया है । विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक निकायों के अनुमोद के बाद भौतिकशास्त्र पीजी विभाग के अंतर्गत एमसीए का कोर्स चलाने का निर्णय लिया है। कुलपति डॉ. गंगाधर पांडा एवं कुलसचिव प्रोफेसर जयंत शेखर के प्रयास से यह कोल्हान क्षेत्र का सपना पूरा हो सका है। ये कोर्स वर्तमान सत्र 2022-24 से ही शुरू होगा एवं नामांकन की प्रक्रिया की जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जा चुका है । इस कोर्स का वर्त्तमान आधुनिक प्रद्योगिकी क्षेत्र में अहम् भूमिका है। विश्वविद्यालय ने झारखण्ड खास कर कोल्हान क्षेत्र के शैक्षणिक विकास हेतु इस कोर्स का न्यूनतम शुल्क के साथ एवं आधुनिक वातानुकूल कंप्यूटर प्रयोगशाला के साथ शुरू करने का निर्णय लिया है। कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणि ने बताया कि इस कोर्स के अंतर्गत कंप्यूटर से संबंधित अन्य मॉड्यूल जैसे प्रोग्रामिंग लैंग्वेज , कंप्यूटर एप्लीकेशन इत्यादि के साथ सॉफ्टवेयर विकास पर अधिक ध्यान दिया जायेगा। इच्छुक विद्यार्थी नामांकन प्रक्रिया , पाठ्यक्रम ,अहर्ता एवं शुल्क की जानकारी विश्वविद्यालय के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें