शॉर्ट सर्किट से हाइवा में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
नोवामुंडी में सोमवार को कुचीबेड़ा गांव के पास एक हाइवा में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि टायर ब्लास्ट हो गए। चालक सोमा चांपिया ने कूदकर जान बचाई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे। गिट्टी लदी हाइवा मझगांव जा रही थी।

नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी में सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कुचीबेड़ा गांव के पास गिट्टी लदे चलते हाइवा में अचानक भीषण आग लगी है। हाइवा में लगी आग की लपटें इतनी तेज थी कि हाइवा के टायर ब्लास्ट हो गया और समूचा इलाका दहल गया। वाहन पर अचानक आग लगते ही उसपर सवार चालक सोमा चांपिया चलती वाहन से कूदकर जान बचाने में सफल रहा। आश्चर्य की बात तो यह है कि हाइवा के केबिन में रखे सिलेंडर सुरक्षित है। घटना कुटिंगता डांगोवापोसी मुख्य सड़क पर कुचीबेड़ा गांव के निकट की है। घटना की सूचना मिलते ही नोवामुंडी थाने की सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी और अभिनय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचा हुआ था।
हादसे के बाद हाईवा की बैटरियां और केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही टाटा स्टील की दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने के बाद काफी मशक्कत के बाद जलती आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क के एक किनारे खींचकर हटवाया। तब जाकर कुटिंगता से डांगोवापोसी जाने और लौटने वाले वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। घटना के विषय में बताया गया कि हाइवा गाड़ी चांपुआ के बाबू भाई की है। हाइवा गाड़ी पुरती दिगिया में संचालित गिट्टी खदान से गिट्टी लोड कर मझगांव लेकर जा रहा था उस समय यह घटना घटी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


