गुवा : हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से वातावरण बना भक्तिमय

Feb 16, 2026 02:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

गुवा में महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालयों में उमड़ी। भक्त जल, दूध और बेलपत्र लेकर मंदिरों में पहुंचे। प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की। प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई। कुसुम घाट मंदिर में खिचड़ी, योग नगर में खीर, और रेलवे कॉलोनी में महाभोग वितरित किया गया।

गुवा : हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष से वातावरण बना भक्तिमय

गुवा, संवाददाता। गुवा में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तीनों प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्त जल, दूध और बेलपत्र लेकर भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर, योग नगर स्थित शिवालय तथा रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय में विशेष व्यवस्था की गई। पूरे दिन हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर कमेटियों की ओर से प्रसाद वितरण की भी विशेष व्यवस्था की गई। कुसुम घाट स्थित शिव मंदिर में खिचड़ी भोग का वितरण किया गया, जबकि योग नगर स्थित शिवालय में खीर प्रसाद बांटा गया।

रेलवे कॉलोनी स्थित शिवालय में मंदिर कमेटी के संस्थापक कुल बहादुर द्वारा खीर, पुरी, आलू-चना सब्जी और जलेबी का महाभोग श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का अद्भुत माहौल बना रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।