
जगन्नाथपुर में भाजपा ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा
जगन्नाथपुर में आजादी का उत्सव मनाने और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश फैलाने के लिए भाजयुमो की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता...
जगन्नाथपुर । आजादी का उत्सव मनाने और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जगन्नाथपुर प्रखंड की ओर से बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष राई भूमिज के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और पूर्व सांसद गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर सिद्धिविनायक रोड, बास्टम टोली, नायक टोली, शिव मंदिर टोला, सिंह मार्केट, बस स्टैंड, राम मंदिर, बाजार चौक होते हुए पुनः भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।कार्यक्रम
को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा सरेंसिया घाटी के उन वीर शहीदों को नमन, जिन्होंने हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, जिसके पीछे अनगिनत बलिदानों की कहानी है। आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली है, इसे पाने के लिए असंख्य माताओं ने अपने बेटे और भाई खोए हैं। यह तिरंगा हमारी अखंडता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कुछ लोग पूछते हैं कि तिरंगा यात्रा की क्या आवश्यकता है, जबकि हम 15 अगस्त को तिरंगा फहराते हैं। मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है कि तिरंगा सिर्फ लाल किले पर ही नहीं, बल्कि हर घर पर फहरना चाहिए — चाहे वह झोपड़ी हो या महल। यही सोच लेकर भाजपा ने यह तिरंगा यात्रा निकाली है, जिसे हर वर्ग का स्नेह और समर्थन मिल रहा है।इस मौके पर चंद्रमोहन गोप, धीरज सिंह, जितेंद्र गुप्ता, श्रवण शर्मा, चंचल यादव, बसंत गोप, सुशिला नायक, पप्पु बेहरा, ममता बेहरा, पिंकी शर्मा, उषा सिंकु, हरसिता, ज्योति कुमारी, रवि निषाद, पमेश्वर महतो, गुरमीर सिंह, रंजन गोप, रवि दास, हरिश तांती, पिंटु सिंह, महेश केराई, सुखलाल लागुरी, शत्रुजन, सजीव प्रधान, बिनित गोप, चेतन गोप, सुधीर पान, राणा बोस, सुजीत घोष, राहुल दास, गुंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




