Chaibasa News: मारवाड़ी युवा मंच जाग्रति शाखा ने सदर अस्पताल में मनाया जन्माष्टमी
हिन्दुस्तान, चाईबासा
Chaibasa News: चाईबासा में मारवाड़ी युवा मंच की जागृति शाखा ने जन्माष्टमी के अवसर पर सदर अस्पताल में नवजात शिशुओं एवं उनकी माताओं को बधाई दी। सदस्याओं ने नवजातों को उपहार के रूप में दूध की बोतल, कंबल, पैंपर्स, और फल वितरित किए। कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने प्रसनता बांटी।

Chaibasa News: चाईबासा। मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा द्वार नंद के आनंद भयो श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल में बाल गोपाल के रूप में जन्मे छोटे-छोटे नवजात शिशु एवं उनकी माता को जन्माष्टमी की बधाई दी। वहीं, नवजात शिशुओं को दूध की बोतल,कंबल,पैंपर्स,तोलिया,फल आदि सामग्री उपहार के प्रदान किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर छोटे-छोटे शिशुओं के साथ समय बिता कर शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल , सचिव रिंकी अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष खुशबू दोदराजका, मीडिया प्रभारी दीपा दोदराजका एवं सदस्यो ने प्रेम और खुशी बांटा। कार्यक्रम में लतिका अग्रवाल और पूजा बगड़िया भी उपस्थित थी।


