Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsManha Malik Wins Gold Medal at National Taekwondo Championship 2024

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मन्हा को मिला स्वर्ण पदक

चाईबासा की मन्हा मलिक ने हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, रांची में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप -2024 में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और...

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासाTue, 31 Dec 2024 01:55 AM
share Share
Follow Us on

चाईबासा। हरिवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची (झारखंड) में आयोजित तीसरा भगवान बिरसा मुंडा ट्रॉफी ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप -2024 में जगन्नाथपुर के शाहबाज आलम की बेटी मन्हा मलिक ने स्वर्ण पदक जीती। वे अपने अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मन्हा जो जमशेदपुर में रहकर पढ़ाई करती हैं और कक्षा 6 की छात्रा हैं। वे अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इससे पहले नवंबर में आयोजित कोल्हान ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। मन्हा की यह ऐतिहासिक जीत न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि सच्ची लगन, मेहनत और आत्मविश्वास से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें