Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsMangsir Navami Festival Celebrated at Shri Rani Sati Ji Temple Chaibasa
भजनों से दादी मैया के जीवन का वर्णन

भजनों से दादी मैया के जीवन का वर्णन

संक्षेप:

चाईबासा के श्री राणी सती जी मंदिर में मंगसीर नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोलकाता से आई गायिका ज्योति खेमका ने मंगल पाठ किया। भजन के माध्यम से दादी मैया का जीवन वर्णित किया गया। आगामी कार्यक्रम में अष्टमी और नवमी का उत्सव मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक क्रियाकलाप होंगे।

Nov 12, 2025 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा, संवाददाता। श्री राणी सती जी मंदिर आमला टोला चाईबासा में मंगसीर नवमी महोत्सव में मंगलवार को प्रातः 8 बजे से पूजन ज्योत आरती के पश्चात अपराह्न 3 बजे से कोलकाता से आयी मंगल पाठ गायिका ज्योति खेमका ने मंगल पाठ किया। उन्होंने भजनों के माध्यम से दादी मैया के जीवन चरित्र का वर्णन किया। संध्या 7:30 संध्या आरती के पश्चात भोग लगा कर प्रसाद वितरण किया गया। श्री राणी सती मंदिर ट्रस्ट के सचिव प्रदीप पसारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नवरात्र मनाया जाता है। बुधवार को अष्टमी और नवमी का कार्यक्रम होगा, जिसमें स्नान व शृंगार प्रातः 8:00 बजे, ज्योत एवं आरती पूर्वाह्न 10:30 बजे, मेंहदी उत्सव पूर्वाह्न 11:00 बजे, ज्योत एवं भजन संध्या 8:30 बजे तथा शयन आरती रात्रि 11:00 बजे से होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

13 नवंबर को नवमी मंगला आरती प्रातः 5:00 बजे, सवामनी भोग पूर्वाह्न 10.30 बजे, ज्योत एवं आरती पूर्वाह्न 11:30 बजे, मंगल पाठ दोपहर 3:00 बजे से, छप्पन भोग संध्या 7:30 बजे, आरती रात्रि 8:00 बजे, शयन आरती रात्रि 10 बजे होगा। कार्यक्रम में इंदर पसारी, प्रभात पसारी, कन्हैया अग्रवाल, सुशील पसारी, राकेश बुधिया, अभिषेक पसारी, अनूप जोशी, गोविन्द मोहता, कपिल गोयल, अजय मोहता ,नारायण पाडिया, अंचल पसारी, जानी सराफ सहित दादी भक्त परिवार की मधु बुधिया, स्वेता जालान, कृतिका पसारी सहित मदिर से जुड़े सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।