ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा प्रसिद्ध रामतीर्थ में मकर संक्रांति व टुसू पर्व हर्षोल्लास से मना

प्रसिद्ध रामतीर्थ में मकर संक्रांति व टुसू पर्व हर्षोल्लास से मना

जगन्नाथपुर प्रखंड के प्रसिद्ध रामतीर्थ में रविवार को मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही वैतरणी नदी के विभिन्न घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैतरणी नदी में...

प्रसिद्ध रामतीर्थ में मकर संक्रांति व टुसू पर्व हर्षोल्लास से मना
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाMon, 15 Jan 2018 05:19 PM
ऐप पर पढ़ें

जगन्नाथपुर प्रखंड के प्रसिद्ध रामतीर्थ में रविवार को मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही वैतरणी नदी के विभिन्न घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वैतरणी नदी में आस्था की डुबकी लगाने एवं सूर्य उपासना के बाद लोग नए वस्त्र धारण कर मन्दिरों में पूजा-अर्चना किया। हर घर में पर्व का खास पकवान चावल और गुड़ पीठा बनाया गया। इस अवसर पर रामतीर्थ में विराट मेले का आयोजन किया गया ।

नव विवाहितों एवं कुंवारी कन्याओं द्वारा टुसू देवी की : प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। लड़कियों ने मन्त्र के रूप मे नाच गान के साथ टुसू पर्व के गीत गाए। देवगांव मे ओडिशा -झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र बैतरणी नदी तट स्थित प्रसिद्ध रामतीर्थ स्थल पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। ओडिशा तथा झारखंड के हजारों लोग बैतरणी स्नान के बाद रामतीर्थ स्थित शिव मन्दिर में पूजा अर्चना की। हजारों महिला, पुरुष एवं बच्चों ने मेले का भरपूर आनन्द लिया। सुरक्षा व्यवस्था थी चुस्त : मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार ठाकुर तथा सब इंस्पेक्टर नागेंद्र राम पुलिस बल के साथ मौजूद थे। मकर के शुभ अवसर पर सांसद लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ,स्थानीय विधायक गीता कोड़ा रामतीर्थ के रामेश्वर मंदिर पहुंच कर दर्शन किया और रामतीर्थ के मेले का आनंद उठाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें