Chaibasa News: गांधी जयंती पर गुवा पूर्वी पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित

हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

Chaibasa News: ग्राम सभा का आयोजन महात्मा गांधी की जयंती पर गुवा पूर्वी पंचायत में किया गया। इस सभा में महिलाओं, दादा-दादी और बुजुर्गों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और जागरूकता बढ़ाना था। बुजुर्गों का सम्मान भी किया गया।

Chaibasa News: गांधी जयंती पर गुवा पूर्वी पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित

Chaibasa News: गुवा संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को गुवा पूर्वी पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में महिलाओं के साथ दादा-दादी एवं बुजुर्गों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करना था। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, लाभ लेने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आवश्यक है।

इसके लिए ग्राम सभा महत्वपूर्ण माध्यम है। योजनाओं की जानकारी गांव-गांव और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस दौरान पंचायत के बुजुर्गों का विशेष सम्मान किया गया। दादा-दादियों एवं अन्य बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, गुवा पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, गुवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मनी लागुरी, गीता देवी, पद्मा केसरी सहित पंचायत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: गांधी जयंती पर गुवा पूर्वी पंचायत में विशेष ग्राम सभा आयोजित