Chaibasa News: निश्चिंतपुर शिव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

Chaibasa News: महात्मा गांधी की जयंती पर सोनुवा प्रखंड में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष गुरुचरण नायक ने किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।

Chaibasa News: निश्चिंतपुर शिव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Chaibasa News: महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर को सेवा सेतु संकल्प अभियान के तहत सोनुवा प्रखंड के निश्चिंतपुर शिव मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया मौके पर जिला उपाध्यक्ष अमरेश प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष निशांत महतो, गोपाल कर, निर्मल साहू, घनश्याम जोंको, निहार मोहाली तथा श्री विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बृजेश प्रधान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को स्वस्थ और सशक्त समाज की आधारशिला माना था।

सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना सभी की जिम्मेदारी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: निश्चिंतपुर शिव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान