महाशिवरात्रि पर जगन्नाथपुर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

Feb 15, 2026 11:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

महाशिवरात्रि के अवसर पर जगन्नाथपुर क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने सुबह से ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। जगन्नाथपुर शिव मंदिर में प्रातः काल से लंबी कतारें लगीं, जहां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक और बेलपत्र अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की।

महाशिवरात्रि पर जगन्नाथपुर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

जगन्नाथपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जगन्नाथपुर क्षेत्र के सभी शिवालयों में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। प्रातःकाल से ही शिव भक्त भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना में लीन नजर आए।जगन्नाथपुर स्थित प्रमुख जगन्नाथपुर शिव मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। सुबह करीब 4 बजे से ही भक्त मंदिर परिसर में कतारबद्ध होकर पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंभू’ के जयघोष से गूंज उठा।श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।