टाटा स्टील लीज क्षेत्र कोड़ता देशाउली में हर्षोल्लास से मना मागे पर्व

Feb 19, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

नोवामुंडी में टाटा स्टील के खनन लीज क्षेत्र कोड़ता देशाउली में बुधवार को मागे पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव के ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना की और पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया। विस्थापित ग्रामीणों को मुआवजे का लाभ नहीं मिला है, जबकि कंपनी द्वारा आदिवासियों के कब्रिस्तान को हटाने की बात सामने आई है।

टाटा स्टील लीज क्षेत्र कोड़ता देशाउली में हर्षोल्लास से मना मागे पर्व

नोवामुंडी,संवाददाता। टाटा स्टील के खनन लीज क्षेत्र कोड़ता देशाउली में बुधवार को सुरक्षा के बीच मागे पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। गितिलोर गांव से मुख्य ग्रामीण दिउरी मुरलुंग हेम्ब्रम के नेतृत्व में सहयोगी दिउरियों के साथ पूजन सामग्री लेकर ग्रामीण दामा दुमंग के साथ नोवामुंडी बाजार,पावर हाउस गेट से होकर पैदल चलकर कंपनी इलाके में प्रवेश किया। सभी ग्रामीण नोवामुंडी पुलिस और टाटा स्टील सिक्युरिटी गार्ड की निगरानी में आईओपीपी प्लांट समीप कोड़ता देशाउली पहुंचे। चार की संख्या में पहुंचे दिउरियों ने मिलकर साल पेड़ के निकट साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना शुरू किए। मागे पर्व होने की सूचना पर कोड़ता गांव से विस्थापित हुए गितिलोर और मुर्गाबेड़ा गांव में बसे लोग पहुंचे हुए थे।

इस दौरान देवस्थल के समीप पारंपरिक दामा दुमंग के साथ हो नृत्य का दौर चार घंटे तक चला। इस दौरान मौजूद पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने बताया कि टाटा स्टील नोवामुंडी में 1926 में स्थापित होने से कोड़ता गांव के ग्रामीण विस्थापित हो चुके हैं। वे लोग विस्थापित होने के बाद गितिलोर,मुर्गाबेड़ा गांव में बस गये हैं।उन्हें कंपनी की ओर से जमीन के बदले किसी तरह की मुआवजा व पुर्नवास का लाभ नहीं मिला। बताया कि कंपनी ने आईओपीपी प्लांट निर्माण के दौरान आदिवासियों के एक ससन दिरी को हटा दिया गया है। आने वाले समय में दोबारा उसी कब्रिस्तान में पत्थलगढ़ी कर आदिवासियों की अस्तित्व को बचाने का काम किया जायेगा।मौके पर अदिवासी एशोसिएशन अध्यक्ष घनश्याम हेम्ब्रम,अंबिका दास,गौतम मिंज मुख्य दिउरी मुरलुंग हेम्ब्रम,सहायक दिउरी में गुरु हेम्ब्रम,सुनिया हेम्ब्रम,जुनु हेम्ब्रम,मारतम हेम्ब्रम,मुंडा बायरा हेम्ब्रम,बिरेन हेम्ब्रम,राईमुनी हेम्ब्रम,मेंजारी हेम्ब्रम,अनिता हेम्ब्रम,पाली हेम्ब्रम,गुरुवारी हेम्ब्रम,जानो हेम्ब्रम,रामतिया तिरिया आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।