मतकमहातु - कमारहातु में मागे पर्व 27 फरवरी को
चाईबासा के मतकमहातु और कमारहातु गांव में संयुक्त मागे पर्व 27 फरवरी को मनाया जाएगा। रविवार को ग्रामसभा की बैठक में पर्व की तिथि और पूजा विधियों का निर्धारण किया गया। विभिन्न तिथियों पर पूजा आयोजित की जाएगी और युवाओं को पर्व के दौरान जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

चाईबासा। सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु व कमारहातु का संयुक्त मागे पर्व आगामी 27 फरवरी को मनाया जाएगा। इस निमित्त रविवार को मतकमहातु में दोनों गांव के ग्रामसभा की बैठक हुई। जिसमें मुख्य दिउरी चंद्रमोहन देवगम की सहमति के बाद पर्व की तिथि तय किया गया। मागे पर्व की तिथि तय होने के साथ ही पूजा विधि सम्पन्न करने की तिथियां भी तय कर दी गई। 18 फरवरी को बोड़ोबोंजी, 22 फरवरी को अनादेर, 23 फरवरी को गाउमहरा, 25 फरवरी को ओतेइली/गोंवाबोंगा,26 फरवरी को गुरि: पोरोब, 27 फरवरी को मारङ पोरोब, 28 फरवरी को जातरा और 29 हरमगेया होगी। बैठक में दिउरी चंद्रमोहन देवगम ने मागे पर्व पूरी शुद्धता से मनाए जाने के लिए पूजा विधि में आवश्यक सहयोग की अपील की है।
बैठक में कहा गया कि मागे पर्व की पूजा स्थल में दिउरियों के समक्ष ही पारंपरिक मागे उच्चारण सभ्य तरीके से किया जाए,अन्यत्र नहीं। पर्व में पारंपरिक वाद्य-यंत्र का उपयोग कर खुशी मनाने की अपील की गई।बैठक में कहा गया कि पर्व की विधि विधान से युवाओं को जोड़ने के लिए उनको पर्व के दौरान जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में मतकमहातु ग्राम मुंडा धनुर्जय देवगम,कमारहातु ग्राम मुंडा बिरसा,सोमय देवगम,सोनाराम देवगम, कृष्णा देवगम,धर्मदास देवगम,गोपाल देवगम,मधुसूदन देवगम,नारायण देवगम,तुराम देवगम,वीर सिंह गोप,चोकरो देवगम,बोयो गागराई,डोबरो देवगम,चाहत देवगम,नारंगा देवगम,विक्रम देवगम समेत काफी संख्या में मतकमहातु व कमारहातु के महिला-पुरूष व युवा उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




